जीडीपी को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, लिखा- अच्छे दिन आएंगे
जीडीपी को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, लिखा- अच्छे दिन आएंगे
Updated Sat, 30 Nov 2019 09:17 AM

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीडीपी आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अच्छे दिन आएंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर वह केंद्र सरकार की आलोचना करती रही हैं।
उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि वादा तेरा वादा... दो करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी... क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा?
उन्होंने आगे लिखा कि आज जीडीपी ग्रोथ 4.5 फीसदी हो गई है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने आगे लिखा कि आज जीडीपी ग्रोथ 4.5 फीसदी हो गई है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।

No comments: