Slide show

[people][slideshow]

pm modi

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने में कुछ ही सप्ताह बचे हैं. ऐसे में विद्यार्थियों के मन की चिंता व परीक्षा के डर को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2.0’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों व् उनके अभिभावकों से परीक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और साथ ही विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा लिखने के टिप्स भी दिए.
इसी चर्चा के दौरान छात्रों और अभिभावकों ने प्रधानमंत्री जी से कई सवाल भी पूछे. एक छात्र कि मां ने मोदी से अपने बच्चे की शिकायत करते हुए कहा कि उनका बच्चा ऑनलाइन गेम का आदी है जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है. इस सवाल पर मोदी जी ने हस्ते हुए पूछा- ये पबजी वाला है क्या? जिसे सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंसने लगे. फिर मोदी ने कहा कि अगर हम यह चाहें कि बच्चे तकनीक से दूर चले जाएं, तो यह उन्हें जिंदगी में पीछे धकेलने जैसा होगा. लेकिन यह तकनीक उसे रोबोट बना रही है या इंसान बना रही है, यह देखना जरूरी है.

No comments:

vehicles

[cars][stack]

business

[business][grids]

health

[health][btop]