नई दिल्ली में किया जाएगा भारत पर्व 2020 का आयोजन
नई दिल्ली में किया जाएगा भारत पर्व 2020 का आयोजन
भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भारत पर्व 2020 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच किया जाएगा। भारत पर्व में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है, प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है।
भारत पर्व के मुख्य आकर्षण
भारत पर्व “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को प्रदर्शित करता है, इस वर्ष भारत पर्व के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित हैं:
- राज्यों का हस्तशिल्प/हस्तकला
- गणतंत्र दिवस की झांकियों का प्रदर्शन
- सशस्त्र बलों के बैंड का प्रदर्शन
- विभिन्न संगठनों के फ़ूड कोर्ट
- प्रत्येक राज्य के थीम बेस्ड पवेलियन, इनमे पर्यटन उत्पाद भी उपलब्ध होंगे
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
भारत पर्व का आयोजन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है।

No comments: