हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 फरवरी, 2020
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 फरवरी, 2020
भारत सरकार जून, 2020 में चुनी गयी स्मार्ट सिटीज पर रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। इन शहरों का मूल्यांकन सार्वजनिक प्रदर्शन सूचकांक, जलवायु तथा इज़ ऑफ़ लिविंग के आधार पर किया जाएगा। जून में स्मार्ट सिटीज परियोजना को पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं।
मुख्य बिंदु
इन शहरों का मूल्यांकन शिक्षा, आर्थिक क्षमता, सुरक्षा, आवास, विकास तथा स्वास्थ्य इत्यादि पर किया जाएगा। इन घटकों में से 35% भार जीवन की गुणवत्ता का है, जबकि 20% भार सतत विकास, 20% आर्थिक सम्भावना तथा 30% भार नागरिक सहभागिता का है।
स्मार्ट सिटी मिशन
स्मार्ट सिटी मिशन का क्रियान्वयन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य भारत में 100 स्मार्ट सिटीज का विकास करना है। जनवरी, 2018 तक स्मार्ट सिटीज मिशन के लिए 99 शहरों को चुना गया है। पश्चिम बंगाल के अलावा नया सभी राज्यों से कम से कम एक शहर को शामिल किया गया है। इस मिशन को प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में लांच किया था।

No comments: