Slide show

[people][slideshow]

स्फूर्ति योजना के लिए 2.3 करोड़ रुपये आबंटित किये गये


केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय  ने 3 फरवरी, 2020 को स्फूर्ति योजना के क्रियान्वयन पर संसद में अपडेट उपलब्ध करवाई।

मुख्य बिंदु

2020 के बजट में इस योजना के लिए 2.3 करोड़ आबंटित किये गये हैं।  केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय के अनुसार स्फूर्ति योजना के तहत निम्नलिखित कार्य किये जा रहे हैं :
  • पांच वर्ष की अवधि में पारंपरिक उद्योगों के क्लस्टर का विकास
  • स्थानीय हितधारकों की सक्रिय भागीदारी
  • एडवांस्ड प्रक्रियाएं तैयार करना
इन क्लस्टर्स में रेशम, हस्तशिल्प, बेंत तथा बांस से बने उत्पादों पर फोकस किया जाएगा।

स्फूर्ति योजना

स्फूर्ति योजना (SFURTI-Scheme of Fund for Regeneration of Traditional industries) को 2005 में लांच किया गया था। इसके द्वारा खादी उद्योग के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत RISC (Rural Industries Service Centre) का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उत्पाद विकास, डिजाईन तथा पैकेजिंग के लिए योजना का क्रियान्वयन स्फूर्ति के अंतर्गत किया जा रहा है।

No comments:

vehicles

[cars][stack]

business

[business][grids]

health

[health][btop]