DefExpo 2020 : उत्तर प्रदेश सरकार करेगी 23 ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर, राज्य में होगा 3 लाख नौकरियों का सृजन
DefExpo 2020 : उत्तर प्रदेश सरकार करेगी 23 ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर, राज्य में होगा 3 लाख नौकरियों का सृजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में DefExpo 2020 का उद्घाटन किया गया। इस इवेंट के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार 23 ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर करेगी। इन समझौतों से राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, इससे राज्य में तीन लाख नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
भारत में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाये हैं। सरकार ने प्रत्यक्ष मार्ग के द्वारा प्रत्यक्ष विदेश निवेश को 49% किया है, जबकि सरकारी मार्ग के द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा को 100% कर दिया गया है।
DefExpo India – 2020
इस चार दिवसीय इवेंट में भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। DefExpo India – 2020 की थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” है। इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इस DefExpo के द्वारा विदेशी उपकरण निर्माताओं को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

No comments: