केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5,718 करोड़ रुपये के विश्व बैंक के प्रोजेक्ट स्टार्स को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5,718 करोड़ रुपये के विश्व बैंक के प्रोजेक्ट स्टार्स को मंजूरी दी
14 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल

मुख्य
बिंदु
कैबिनेट ने प्रोजेक्ट STARS को लागू करने के लिए विश्व बैंक से 5,718 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी है। STARS का
पूर्ण स्वरुप Strengthening
Teaching Learning and Resources for States है। इस परियोजना को स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया जायेगा। यह परियोजना राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, PRAKH की स्थापना और समर्थन भी करेगी।
स्टार्स कार्यक्रम
स्टार्स का पूर्ण स्वरुप
‘Strengthening Teaching-Learning and Results for States Program’ है। 1994 से इस कार्यक्रम ने भारत और विश्व बैंक के बीच एक लंबी साझेदारी स्थापित करने में मदद की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, विश्व बैंक समूह ने भारत सरकार को ‘सभी के लिए शिक्षा’ प्रदान करने के दृष्टिकोण को अधिक लचीलापन प्रदान किया है। भारत सरकार ने अपने विज़न में पिछले कई वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की है क्योंकि स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या 2004-05 से 2018-19 की अवधि के बीच 219 मिलियन से बढ़कर 248 मिलियन हो गई है।
लाभ
इस कार्यक्रम से देश के 250 मिलियन से अधिक छात्रों को लाभ होगा। यह कार्यक्रम सभी के लिए शिक्षा प्रदान करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत की सहायता करेगा। इस कार्यक्रम से पहले विश्व बैंक ने भारत के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 3 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

No comments: