Three-Banded Rosefinch : भारत में नई प्रक्षी प्रजाति की खोज की गयी
Three-Banded Rosefinch : भारत में नई प्रक्षी प्रजाति की खोज की गयी

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (Bombay Natural
History Society) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने पक्षी की एक नई प्रजाति दर्ज की। इसकी पहचान
Three Banded Rosefinch के रूप में की गई है। अरुणाचल प्रदेश के उच्च ऊंचाई वाले शंकुधारी जंगलों में इस नई पक्षी प्रजाति की पहचान की गई।
थ्री बैंडड रोजफिंच (Three Banded Rosefinch)
·
थ्री बैंडड रोजफिंच दक्षिणी चीन का निवासी है और भूटान में भी पाया जाता है।
·
इस पक्षी को पहली बार समुद्र तल से 3,852 मीटर की ऊँचाई पर देखा गया था।इसे सफेद भूरे रंग के रोजफिंच के झुंड के साथ देखा गया था।
·
वैज्ञानिकों के अनुसार थ्री बैंडड रोजफिंच अरुणाचल प्रदेश के उच्च ऊंचाई वाले समशीतोष्ण शंकुधारी वनों का उपयोग एक मार्ग का उपयोग चीन से भूटान की ओर पलायन करते हैं।
भारत में नई पक्षी प्रजातियां
2016 से, भारत की चेकलिस्ट में पक्षियों की 104 नई प्रजातियों को जोड़ा गया है। यह मुख्य रूप से गहन सर्वेक्षण के कारण संभव हो पाया है, खासकर पूर्वी हिमालय जैसे कम अध्ययन किए गए क्षेत्र में।
थ्री बैंडड रोजफिंच
·
थ्री बैंडड रोजफिंच पक्षियों की फ़िंच प्रजाति से सम्बंधित है।
·
ऑस्ट्रेलिया और ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर फिंच पक्षी दुनिया भर में पाया जाता है।
भारत में पक्षियों की स्थिति, 2020 (State of India’s Bird, 2020)
स्टेट ऑफ़ इंडियाज़ बर्ड, 2020 की रिपोर्ट 13वें Conference of Parties of Convention
on the Conservation of Migratory Species of Wild Animals में जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में भारत में पक्षियों की 101 प्रजातियों को “उच्च चिंताजनक”, 319 को “मध्यम चिंताजनक” और 442 को “निम्न चिंताजनक” के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

No comments: