Slide show

[people][slideshow]

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये

DefExpo 2020 के दौरान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैर-मानवीय हवाई वाहन (UAV) का विकास करेंगी। इस UAV का निर्माण समुद्री तथा थलीय सैन्य ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। इन UAV से हेलीकाप्टर की रख-रखाव लागत में कमी आएगी। इन UAV की सहायता से दुर्गम व असुरक्षित इलाकों में निगरानी की जा सकती है।
DefExpo India – 2020
इस चार दिवसीय इवेंट में भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। DefExpo India – 2020 की थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” है। इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इस DefExpo के द्वारा विदेशी उपकरण निर्माताओं को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा

No comments:

vehicles

[cars][stack]

business

[business][grids]

health

[health][btop]