recent

Slide show

[people][slideshow]

सम्प्रीती IX : मेघालय में किया जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन


सम्प्रीती IX : मेघालय में किया जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन



भारत और बांग्लादेश के बीच 3 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 के बीच “सम्प्रीती” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय में किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

यह युद्ध अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग का हिस्सा है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की दृष्टि से यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास का 9वां संस्करण है। इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में हिस्सा लेंगे।

सम्प्रीती अभ्यास 2020

इस अभ्यास में दोनों देशों के सेनाएं आतंकवाद रोधी गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन को मध्य नज़र रखते हुए भी अभ्यास किया जायेगा।
इस सैन्य अभ्यास के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :
  • दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना।
  • सैन्य सहयोग को मज़बूत बनाना।
  • आतंकवाद का सामना करने के लिए अभ्यास।
  • आपसी समझ को मज़बूत करना।
  • दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग।

No comments:

vehicles

[cars][stack]

business

[business][grids]

health

[health][btop]